सिटी राइड से कुचल कर दो महिलाओं की मौत

गड़खा : गड़खा-छपरा एनएच 102 पर भैंसमारा चौक के समीप सिटी राइड बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मंगलवार को मौत हो गयी. बाइक चालक को भी चोट आयी है. मृत दोनों महिलाएं मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी धनेश साह की पत्नी 40 वर्षीय […]
गड़खा : गड़खा-छपरा एनएच 102 पर भैंसमारा चौक के समीप सिटी राइड बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मंगलवार को मौत हो गयी. बाइक चालक को भी चोट आयी है. मृत दोनों महिलाएं मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी धनेश साह की पत्नी 40 वर्षीय लालकेशी देवी और रमेश साह की पत्नी 38 वर्षीय सुनैना देवी बतायी जाती हैं. दोनों महिलाएं धीरज साह के साथ बाइक से अपने मायके हकमा गांव जा रही थीं.
इसी दौरान भैंसमारा चौक के समीप एक सिटी राइड बस खड़ी थी. सड़क निर्माण कार्य होने से वहां की सड़क संकरी है. धीरज ने जैसे ही बाइक आगे बढ़ायी कि बाइक फिसल गया और दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं, तभी सिटी राइड बस ने दोनों महिलाओं को कुचल डाला, जिससे घटना स्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं बाइक चालक दूसरी तरफ गिर गया, जिससे उसे चोट आयी. घटना के बाद चालक बस लेकर भागने लगा, जिसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




