किशोरी को चचेरे भाई व भाभी ने जिंदा जलाया

Published at :12 Jul 2016 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
किशोरी को चचेरे भाई व भाभी ने जिंदा जलाया

छपरा (सारण) : जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के किशुनपुर लौआर गांव में बकरी के बच्चे के विवाद में एक किशोरी को उसके चचेरे भाई तथा भाभी ने केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. उसे आस-पड़ोस के लोगों ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया. घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के किशुनपुर लौआर गांव में बकरी के बच्चे के विवाद में एक किशोरी को उसके चचेरे भाई तथा भाभी ने केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. उसे आस-पड़ोस के लोगों ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया. घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है. आग से झुलसी किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी किशोरी पंडितपुर उत्तर टोला किशुनपुर लौआर गांव के सलामुद्दीन अंसारी की पुत्री शबनम खातून बतायी जाती है.

किशोरी के बयान पर चचेरे भाई हजरत अंसारी और उसकी पत्नी मीना बीबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि शबनम अपने घर से खाना बना रही थी और उसकी छोटी बहन तमन्ना खातून बकरी चराने गयी. इसी दौरान बकरी के बच्चे को लेकर बच्चों के बीच आपसी विवाद हुआ. इसी घटना के प्रतिशोध में चचेरे भाई और भाभी ने शबनम खातून को पकड़ कर उसके शरीर पर पहले केरोसिन छिड़क दिया और उसे आग के हवाले कर दिया. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और ग्रामीण स्तब्ध है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

घटना के बाद से आरोपित फरार बताये जाते हैं.
बकरी के बच्चे को लेकर बच्चों के बीच आपसी विवाद में दिया घटना को अंजाम
अस्पताल में मौत से जूझ रही है किशोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन