तकिया पुल ध्वस्त होने से एनएच 102 पर आवागमन बाधित

Published at :10 Jul 2016 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
तकिया पुल ध्वस्त होने से एनएच 102 पर आवागमन बाधित

परेशानी. छपरा-रेवा एनएच पर मार्ग बदल कर हो रहा है वाहनों का परिचालन एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होने से 15 वर्ष पूर्व बना नया पुल पड़ा है बेकार भेल्दी (अमनौर) : छपरा-रेवा एनएच 102 पर मही नदी पर तकिया गांव के पास स्थित सड़क पुल का एक हिस्सा रविवार की सुबह फिर एक बार […]

विज्ञापन

परेशानी. छपरा-रेवा एनएच पर मार्ग बदल कर हो रहा है वाहनों का परिचालन

एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होने से 15 वर्ष पूर्व बना नया पुल पड़ा है बेकार
भेल्दी (अमनौर) : छपरा-रेवा एनएच 102 पर मही नदी पर तकिया गांव के पास स्थित सड़क पुल का एक हिस्सा रविवार की सुबह फिर एक बार ध्वस्त हो गया, जिससे पुल पर बड़े वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है. दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. सूचना पाकर भेल्दी प्रभारी थानाध्यक्ष सुजीत दास व स्थानीय मुखिया रमेश कुमार राय पुल पर पहुंच दोनों तरफ से बड़े वाहनों को जलालपुर, शेखपुरा, रसूलपुर होते हुए कटसा के रास्ते से निकलवाया व दोनों तरफ से बांस से घेर कर पुलिस ने छोटी गाड़ियों को निकलवाया.
बता दें कि मही नदी पर इस पुल का निर्माण अंगरेजी शासन काल में हुआ था. इस पुल से प्रतिदिन हजारों बड़ी गाड़ियां आती-जाती हैं. पिछले चार वर्षों में इस पुल का एक हिस्सा पहले भी ध्वस्त हो चुका है. हल्की मरम्मत के बाद इसे पुनः चालू कर दिया जाता था. इस पुल के बगल में 15 वर्ष पूर्व एक नये पुल का निर्माण कराया गया है, लेकिन एप्रोच रोड का निर्माण नहीं होने के कारण नया पुल उपला पाथने व मवेशी बांधने के काम आता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन