सीओ ने बाढ़ की आशंका के मद्देनजर लिया जायजा

डोरीगंज ( छपरा) : बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर पांच पंचायतों के कुल सात सरकारी भवनों को बाढ़पीड़ित परिवारों के लिए शरण स्थली के रूप में चिह्नित किया. मुस्सेपुर में दो जिला पर्षदीय डाक बंगला भवन तथा पंचायत भवन, मुस्सेपुर डुमरी में […]
डोरीगंज ( छपरा) : बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सदर अंचल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर पांच पंचायतों के कुल सात सरकारी भवनों को बाढ़पीड़ित परिवारों के लिए शरण स्थली के रूप में चिह्नित किया. मुस्सेपुर में दो जिला पर्षदीय डाक बंगला भवन तथा पंचायत भवन, मुस्सेपुर डुमरी में पैक्स गोदाम, पंचायत भवन डुमरी को बनाया गया है. सिगही में सामुदायिक भवन चिह्नित किया गया.
चिरांद में तपसी सिंह उच्च वि., भैरोपुर में पंचायत भवन, जलालपुर पंचायत में मध्य विद्यालय आदि शामिल हैं. सदर सीओ ने बताया कि प्रशासन की ओर से 40 नाविकों तथा उनके मालिकों के साथ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने एवं इसके द्वारा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एकरारनामा भी तैयार करा लिया गया है. अंचल में तीन मोटर बोट अभी उपलब्ध हैं तथा 20 नावों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है,
जिसमे 20 लाइफ जैकेट तथा दो महाजाल भी उपलब्ध हैं. इससे पूर्व वर्ष 2013 के नाविकों की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र किये जाने को लेकर सीओ ने कुल 28 नाविकों के लॉग बुक का सत्यापन कर भुगतान जल्द-से-जल्द कर दिये जाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




