नौतन में गले में फंदा डाल कर महिला की हत्या

Published at :28 Jun 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
नौतन में गले में फंदा डाल कर महिला की हत्या

नौतन : नौतन में थाना क्षेत्र के मुरारपटी गांव में दहेज में टीवी, चेन, फ्रिज व दो लाख रुपये नहीं देने पर नवविवाहित की गले में रस्सी डाल कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. यूपी के सिरिसया पवार निवासी बाबूलाल साह की पुत्री प्रभावती देवी की शादी नौ मई, 2014 को […]

विज्ञापन

नौतन : नौतन में थाना क्षेत्र के मुरारपटी गांव में दहेज में टीवी, चेन, फ्रिज व दो लाख रुपये नहीं देने पर नवविवाहित की गले में रस्सी डाल कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. यूपी के सिरिसया पवार निवासी बाबूलाल साह की पुत्री प्रभावती देवी की शादी नौ मई, 2014 को थाना क्षेत्र के मुरारीपट्टी गांव निवासी नंदकिशोर साह के पुत्र रंजय साह के साथ की थी. शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित कर दहेज की मांग की जाती थी.

पिछले 21 जून को उसके गले में रस्सी डाल कर उसकी हत्या कर दी गयी. लड़की के भाई इलाज के लिए बनारस ले गये. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर, लड़की की भाभी गीता देवी के बयान पर सास मीरा देवी, पति रंजय साह, ससुर नंद किशोर साह सहित पांच लोगों को अारोपित किया गया है. वहीं, सास मीरा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

दहेज के लिए दिया घटना को अंजाम
मई, 2014 में हुई थी शादी
मृतका की भाभी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, पांच नामजद
पुलिस ने सास को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन