जदयू नेता के अंगरक्षक हत्या मामले में सूचक की ओर से बहस पूरी

छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में तत्कालीन जदयू नेता के अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या करने के मामले में सूचक की ओर से की जा रही बहस गुरुवार को समाप्त हो गयी. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय में अंगरक्षक हत्या मामले में सुनवाई चल रही है, जिसमें […]
छपरा (कोर्ट) : मशरक प्रखंड परिसर में तत्कालीन जदयू नेता के अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या करने के मामले में सूचक की ओर से की जा रही बहस गुरुवार को समाप्त हो गयी. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार सिंह के न्यायालय में अंगरक्षक हत्या मामले में सुनवाई चल रही है, जिसमें अभियोजन की ओर से पूर्व में बहस की गयी थी. उसी के प्रति उत्तर में सूचक की ओर से दो दिनों आठ और 16 जून को बहस की गयी.
न्यायाधीश ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 28 जून निर्धारित की है. ज्ञात हो कि अभियोजन द्वारा इस हत्या मामले में महेश्वर सिंह नामक व्यक्ति को अभियुक्त बनाये जाने का आग्रह न्यायालय से किया गया था. जबकि सूचक के अधिवक्ता ने अभियोजन के आग्रह का बहस के द्वारा प्रतिरोध किया गया है.
मामले में अभियुक्तों की कोर्ट में पेशी की गयी थी, जिसमें राजद विधायक केदारनाथ सिंह, उनके अग्रज दीनानाथ सिंह व भतीजा सुधीर कुमार सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में समयावेदन प्रस्तुत किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




