करेंट की चपेट में आने से बैल की मौत

बनियापुर : विद्युत के उच्च प्रवाहित तार की चपेट में आने से बैलगाड़ी के बैल की मृत्यु हो गयी. घटना एनएच 101 पर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर की है. आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग को घटना का जिम्मेवार बताते हुए एनएच को जाम कर दिया. सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग […]
बनियापुर : विद्युत के उच्च प्रवाहित तार की चपेट में आने से बैलगाड़ी के बैल की मृत्यु हो गयी. घटना एनएच 101 पर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर की है. आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग को घटना का जिम्मेवार बताते हुए एनएच को जाम कर दिया. सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
ग्रामीण विभाग से मुआवजे की मांग पर अड़े थे. जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच काफी मशक्कत से ग्रामीणों को समझा कर सड़क जाम समाप्त कराया. जलालपुर थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी छठु यादव अपनी बैलगाड़ी से भूसा लेकर अपने घर जा रहे थे, तभी बैल तार की चपेट में आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




