कोर्ट में कमांडर समेत चार नक्सलियों की हुई पेशी

Published at :15 Jun 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में कमांडर समेत चार नक्सलियों की हुई पेशी

छपरा (कोर्ट) : मकेर के बाढ़ीचक में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये चार नक्सलियों को पेशी के लिए मंडल कारा से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. मंगलवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नक्सली एरिया कमांडर अनिल सहनी के साथ उसके सहयोगी अंबिका महतो, शंभु सिंह और दीपक राम उर्फ विवेक राम को […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मकेर के बाढ़ीचक में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये चार नक्सलियों को पेशी के लिए मंडल कारा से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. मंगलवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नक्सली एरिया कमांडर अनिल सहनी के साथ उसके सहयोगी अंबिका महतो, शंभु सिंह और दीपक राम उर्फ विवेक राम को मंडल कारा से प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिव्या शेखर के कोर्ट में प्रस्तुत किया. न्यायिक पदाधिकारी ने चारों नक्सलियों को 28 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया. पुलिस सभी को पुन: मंडल कारा ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन