मांझी पूर्वी के 13 बूथों पर कल होगा पुनर्मतदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : मांझी प्रखंड की मांझी पूर्वी पंचायत में 15 जून को मुखिया पद के लिए होनेवाले पुनर्मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह डीएम दीपक आनंद ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन नियमानुसार करने का निर्देश दिया है. साथ ही निर्देशित किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : मांझी प्रखंड की मांझी पूर्वी पंचायत में 15 जून को मुखिया पद के लिए होनेवाले पुनर्मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह डीएम दीपक आनंद ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन नियमानुसार करने का निर्देश दिया है.
साथ ही निर्देशित किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. आयोग के निर्देश के बाद डीएम द्वारा बनाये गये नये निर्वाची पदाधिकारी सह छपरा सदर बीडीओ विनोद आनंद तथा दो अन्य सहायक निर्वाची पदाधिकारी मांझी प्रखंड में पुनर्मतदान के लिए लगे हुए हैं.
मांझी पूर्वी के सभी 13 बूथों पर होना है पुनर्मतदान : मांझी पूर्वी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 318 से 330 तक कुल 13 बूथों पर 15 जून को पुनर्मतदान प्रात: सात बजे से संध्या पांच बजे तक होगा. इस पंचायत में सुकटी नामक मुखिया पद के अभ्यर्थी का मतदान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रद्द किये जाने के बाद पुनर्मतदान का निर्देश दिया था. इस पंचायत में सुकटी नामक मुखिया की अभ्यर्थिता रद्द होने के बाद शेष 11 उम्मीदवार भीषण गरमी के
बावजूद मतदाताओं के बीच वोट मांगते दिख रहे हैं.
11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने का मतदाताओं को एक बार फिर मिला मौका
धोखाधड़ी के मामले में सुकटी नामक मुखिया प्रत्याशी की उम्मीदवारी रद्द किये जाने के बाद हो रहा चुनाव
जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की तैनाती
मांझी पूर्वी के सभी 13 बूथों पर शांतिपूर्ण पुनर्मतदान के लिए डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान दल, गश्ती दल के अलावा जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी है, जिससे मतदान के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर हर हाल में नियंत्रण किया जा सके. वहीं 16 जून को पूर्वाह्न आठ बजे से प्रखंड में बनाये गये वज्रगृह सह मतगणा केंद्र पर मतों की गिनती की व्यवस्था निर्वाची पदाधिकारी करेंगे. इसके लिए मतगणना कर्मी की भी तैनाती की गयी है. जिला स्तर पर पुनर्मतदान के दिन जिला नियंत्रण कक्ष भी काम करेगा, जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी का आदान-प्रदान किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




