प्रभारी डाकपाल को मिली अग्रिम जमानत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : डाकघर के आरडी खाता से विभागीय राशि की निकासी करने के मामले में अभियुक्त बनाये गये प्रभारी डाकपाल की अग्रिम जमानत याचिका को जिला जज ने स्वीकार कर लिया है. सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकघर की बेला शाखा के प्रभारी डाकपाल जनार्दन शर्मा […]
विज्ञापन
छपरा (कोर्ट) : डाकघर के आरडी खाता से विभागीय राशि की निकासी करने के मामले में अभियुक्त बनाये गये प्रभारी डाकपाल की अग्रिम जमानत याचिका को जिला जज ने स्वीकार कर लिया है.
सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकघर की बेला शाखा के प्रभारी डाकपाल जनार्दन शर्मा की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए उनके आवेदन को स्वीकृत कर लिया. जिला जज ने अभियुक्त को 10-10 हजार के दो जमानतदारों द्वारा भरे गये दो बंधपत्र के आधार पर जमानत दिये जाने का आदेश दिया है. विदित हो कि पोस्ट निरीक्षक पंकज कुमार ने प्रभारी डाकपाल पर विभागीय खाता से 66 हजार रुपये का गबन कर लिये जाने का आरोप लगाते हुए दरियापुर थाना कांड
संख्या 84/16 में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
अभियुक्त को 10-10 हजार के दो जमानतदारों द्वारा भरे गये दो बंधपत्र के आधार पर िमली जमानत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




