दरवाजे पर सोये युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

मढ़ौरा : एसएच-73 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने दरवाजे पर सोये हुए युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक बजे रात्रि के करीब मढ़ौरा से अमनौर की तरफ जा रहा ट्रक रूपराहीमपुर के पास अनियंत्रित हो गया और घर के बाहर दरवाजे पर सोये 21 […]
मढ़ौरा : एसएच-73 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने दरवाजे पर सोये हुए युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात एक बजे रात्रि के करीब मढ़ौरा से अमनौर की तरफ जा रहा ट्रक रूपराहीमपुर के पास अनियंत्रित हो गया और घर के बाहर दरवाजे पर सोये 21 वर्षीय युवक राजकिशोर साह के ऊपर चढ़ गया. अनियंत्रित ट्रक ने दरवाजे पर खड़े एक टेंपो को भी ठोकर मार दी. शोर सुन कर घर और आसपास के लोग दौड़े,
तब तक ट्रक चालक भाग चुका था. जल्दी-जल्दी में घायल युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मढ़ौरा पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. मृत युवक शैलेंद्र साह का पुत्र बताया जाता है. ट्रक पुलिस की देखरेख में घटनास्थल पर ही अब तक खड़ा है. आक्रोशित ग्रामीणों की मांग है कि उक्त स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




