गीत व शायरी से वोटरों को लुभाने की हो रही है कोशिश

दिघवारा : पंचायत चुनाव नजदीक है, लिहाजा प्रखंड की 10 पंचायत अधीन गांवों में राजनीतिक पारा चढ़ गया है.प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. मतदाताओं को रिझाने व लुभाने की हरसंभव कोशिश जारी है.प्रचार में कहीं मनभावन गीतों की धूम है, तो कहीं पंपलेट पर छपी शेरो-शायरी के सहारे […]
दिघवारा : पंचायत चुनाव नजदीक है, लिहाजा प्रखंड की 10 पंचायत अधीन गांवों में राजनीतिक पारा चढ़ गया है.प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. मतदाताओं को रिझाने व लुभाने की हरसंभव कोशिश जारी है.प्रचार में कहीं मनभावन गीतों की धूम है, तो कहीं पंपलेट पर छपी शेरो-शायरी के सहारे प्रत्याशी वोटर तक अपने मन की बात रख रहे हैं.गायक व गायिकाओं के गाये कर्णप्रिय गीतों के बजने से माहौल कोलाहलपूर्ण के साथ उत्सवी भी दिख रहा है. भोजपुरी व हिंदी गीतों के सहारे प्रत्याशी जन-जन तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




