समाज को चरागाह समझनेवालों से रहें सावधान : प्रो वीरेंद्र

Published at :09 May 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
समाज को चरागाह समझनेवालों से रहें सावधान : प्रो वीरेंद्र

लहलादपुर : समाज को अपना चरागाह समझनेवालों से सावधान रहें तथा जात-पांत, नाते-रिश्तेदारों से भावना रखनेवालों को ठुकरा दें. उक्त बातें सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव के उम्मीदवार प्रो वीरेंद्र नारायण यादव ने कहीं. श्री यादव जनता बाजार स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

लहलादपुर : समाज को अपना चरागाह समझनेवालों से सावधान रहें तथा जात-पांत, नाते-रिश्तेदारों से भावना रखनेवालों को ठुकरा दें. उक्त बातें सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव के उम्मीदवार प्रो वीरेंद्र नारायण यादव ने कहीं. श्री यादव जनता बाजार स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ईमानदार, समाजसेवी, सज्जन, चरित्रवान एवं विद्वान व्यक्ति को ही अपना प्रतिनिधि चुनें.

श्री यादव ने कहा कि सारण, चंपारण की अस्मिता की पहचान भोजपुरी भाषा और भोजपुरिया संस्कृति के लिए लगातार काम करनेवाले व्यक्ति का समर्थन अवश्य करें. उन्होंने कहा कि आप के दरबार में मैं हाजिर हूं. एक बार मुझे भी अपनाकर देखे. यदि भरोसे पर खरा नहीं उतरा, तो फिर दुबारा आपसे वोट मांगने नहीं आउंगा. बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश सचिव एवं सीवान प्रभारी मुन्ना कुमार यादव ने की. संबोधित करनेवालों में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार कुशवाहा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, माघवेंद्र, विपुल आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन