हाइ टेंशन तार गिरने से 15 एकड़ में लगी गेहूं की फसल राख

Published at :11 Apr 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
हाइ टेंशन तार गिरने से 15 एकड़ में लगी गेहूं की फसल राख

एकमा : विद्युत विभाग के हाइ टेंशन तार के अचानक टूट कर गौसपुर तथा पांडेय टोला छपरा गांव के बधार में गिर जाने से 15 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. बताया जाता है कि बधार में गेहूं की कटनी कर रहे मजदूरों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तत्काल […]

विज्ञापन

एकमा : विद्युत विभाग के हाइ टेंशन तार के अचानक टूट कर गौसपुर तथा पांडेय टोला छपरा गांव के बधार में गिर जाने से 15 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. बताया जाता है कि बधार में गेहूं की कटनी कर रहे मजदूरों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तत्काल पहुंच कर निजी पंप से चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया.

एकारी गांव के बधार में आग लगने से पांच एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल गयी. वहीं खाना बनाने के दौरान एकमा गांव के संतोष ठाकुर के घर में आग लग गयी. अगलगी में संतोष ठाकुर के 10 हजार नकद समेत कपड़े, गहने, बरतन समेत पूरी संपत्ति जल गयी. ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया. बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ पूनम सिन्हा, थानाध्यक्ष श्रीचरण राम और संजय कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया़

और पीड़ितों को उचित राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. दाने-दाने को अग्निपीड़ित हुए मुहताज, झुलसी बच्ची की मौत
दाऊदपुर (मांझी) :दहकते घर में रखे दैनिक उपयोग व संचित धन भी जल कर स्वाहा हो जाने के बाद फिलहाल उन परिजनों पर ऐसी विपदा आयी कि दो वक्त की रोटी भी नसीब होना मुश्किल हो गया. वहीं दूसरी तरफ अगलगी में झुलसी वकील बीन की छह वर्षीया पुत्री केवली कुमारी का इलाज के दौरान मौत हो गयी.
उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. मालूम हो कि मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के बीन टोली में रविवार की सुबह 9:30 बजे भीषण आग लगी. घटना से पूर्व घर के बड़े सदस्य महिला और पुरुष टोले से बहार अलग-अलग खेतों में गेहूं की कटनी में व्यस्त थे. तभी बच्चों द्वारा चूल्हा जला कर खाना बनाया जा रहा था. इसी दौरान एक झोंपडी में आग लगी और देखते-ही-देखते आग की तेज लपटों ने पड़ोस के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया.
अब कैसे होगी बिटिया की शादी : इतनी विपदा देने से पहले भगवान को भी दया नहीं आयी. सब कुछ जलने के बाद राम अयोध्या बीन की पत्नी लालपति देवी छाती पीट-पीट कर विलाप कर रही थी कि उसकी पुत्री चिंता की शादी अगले महीने छह मई को होना निश्चित हुआ था.
वहीं अवधेश बीन की पुत्री पूजा की शादी दो माह बाद होनी तय थी, जिसकी तैयारी माता-पिता ने वर्षों से की थी. घटना की सूचना पाकर मांझी विधायक विजय शंकर दूबे पहुंच पीड़ित परिवारों से मिले और जल्द ही सरकारी सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं तत्कालीन मुखिया दलन प्रसाद यादव आदि ने पहुंच कर पीड़ित परिजनों को राहत उपलब्ध करायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन