एनसीसी के कैडेटों को दी गयी फायरिंग की ट्रेनिंग

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
एनसीसी के कैडेटों को दी गयी फायरिंग की ट्रेनिंग

एनसीसी के कैडेटों को दी गयी फायरिंग की ट्रेनिंग छपरा. राष्ट्रीय थल सैनिक कैंप, राष्ट्रीय मावलंकर चैंपियनशिप एवं आरडीसी प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु गुरुवार को एनसीसी के सीनियर कैडेटों को फायरिंग की ट्रेनिंग दी गयी. राजेंद्र कॉलेज स्थित फायरिंग रेंज पर सेवन बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एसबी सिंह एवं प्रशासी पदाधिकारी मेजर नितेश […]

विज्ञापन

एनसीसी के कैडेटों को दी गयी फायरिंग की ट्रेनिंग छपरा. राष्ट्रीय थल सैनिक कैंप, राष्ट्रीय मावलंकर चैंपियनशिप एवं आरडीसी प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु गुरुवार को एनसीसी के सीनियर कैडेटों को फायरिंग की ट्रेनिंग दी गयी. राजेंद्र कॉलेज स्थित फायरिंग रेंज पर सेवन बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एसबी सिंह एवं प्रशासी पदाधिकारी मेजर नितेश सिंह ने फायरिंग के टिप्स देते हुए कहा कि एनसीसी जिम्मेवार व जागरूक नागरिक समाज को देता है. मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के कुल 80 बालक-बालिका कैडेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. सूबेदार मेजर पीबी गुरूंग, सूबेदार रमेश सिंह, नायब सूबेदार मुख्तियार सिंह, रमन कुमार, बीके सिंह, हवलदार व्यासदेव बुआ दत्ता, डीके पांडेय, रामनारायण सिंह, संजय राय, भूपेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन