वंचित शिशुओं को हर हाल में करें कवर : आयुक्त

Published at :08 Apr 2016 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
वंचित शिशुओं को हर हाल में करें कवर : आयुक्त

छपरा (सारण) : नियमित टीकाकरण से वंचित शिशुओं को हर हाल में कवर करें. उक्त बातें प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर ने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए गुरुवार को कहीं. आयुक्त ने सदर अस्पताल में आयोजित समारोह में फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि पांच दिवसीय प्रथम चक्र में […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : नियमित टीकाकरण से वंचित शिशुओं को हर हाल में कवर करें. उक्त बातें प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर ने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए गुरुवार को कहीं. आयुक्त ने सदर अस्पताल में आयोजित समारोह में फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि पांच दिवसीय प्रथम चक्र में वैसे क्षेत्रों के बच्चों को कवर करना है, जो नियमित टीकाकरण से वंचित रह गये हैं.

वैसी गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण करना है, जो टीकाकरण वंचित हैं. डीएम दीपक आनंद ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और 0 से दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करने से स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा. माता व शिशु जब रोगमुक्त होंगे, तो आने वाले समय में कई तरह की बीमारियों पर नियंत्रण पाने में हम कामयाब होंगे. इस अवसर पर क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ बीके उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ निर्मल कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ जय श्री प्रसाद आदि मौजूद थे.

, उपाधीक्षक डॉ शंभुनाथ सिंह, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक अनिशा, डीपीएम धीरज कुमार, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे.
झाड़ी में फेंकी गयी सवा लाख रुपये की बियर बरामद
लावारिस अवस्था में पड़ी थी 90 पेटी बियर
कल मिला था दो हजार पेटियों का जखीरा
दाउदपुर (मांझी) : दाऊदपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को कोहड़ा बाजार के एक झाड़ीनुमा जगह से लावारिस अवस्था में करीब सवा लाख रुपये मूल्य की 90 पेटी बीयर को बरामद की. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहड़ा बाजार की एक झाड़ी में सुबह बड़ी मात्रा में बियर की पेटी फेंके होने की सूचना थानाध्यक्ष को मिली, तो वे तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शराब की पेटियों की जांच कर अपने कब्जे में ले लिया.
इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि एक मैजिक पिकअप से बियर की सभी पेटियों को लोड कर थाने लाया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की निगाहों से छुपा कर रखने वाले शराब के धंधेबाजों की अब खैर नहीं है. मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राज कौशल, दारोगा लक्ष्मण यादव,चंद्रमा पांडेय आदि शामिल थे. बताते चलें कि इसके पूर्व बुधवार को कोहड़ा बाजार के ही एक गोदाम में छुपा कर रखी गयी देशी शराब की लगभग दो हजार पेटियों को पुलिस ने बरामद किया था. उस बरामदगी के बाद धंधेबाज को दबोचने में पुलिस अपना जाल फैला ही रही थी कि गुरुवार को पुन: 90 पेटी बियर बरामद की गयी. पुलिस के द्वारा बरती जा रही चौकसी की वजह से अवैध रूप से कालाबाजारी की नीयत से रखी गयी शराब के धंधेबाजों में भय व्याप्त हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन