शराबबंदी में लापरवाही बरतनेवाले होंगे दंडित : एसपी

Published at :08 Apr 2016 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी में लापरवाही बरतनेवाले होंगे दंडित : एसपी

छपरा (सारण) : पूर्ण शराब बंदी सुनिश्चित करें. इसके प्रति लापरवाही तथा कोताही बरदाशत नहीं होगी. उक्त बातें नये पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में गुरुवार को कहीं. एसपी श्री राज ने शराबबंदी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये. लगातार पैट्रोलिंग करने, वाहन जांच करने […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्ण शराब बंदी सुनिश्चित करें. इसके प्रति लापरवाही तथा कोताही बरदाशत नहीं होगी. उक्त बातें नये पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में गुरुवार को कहीं. एसपी श्री राज ने शराबबंदी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये. लगातार पैट्रोलिंग करने, वाहन जांच करने की एसपी ने सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि शराब के नशे में पकड़े जानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.

श्री राज ने कहा कि चौक-चौराहों पर दुपहिया वाहनों का जांच करें. समय व स्थान बदल कर क्रमानुसार जांच करने की हिदायत दी और कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए अवांछित तत्वों के खिलाफ निषेधात्मक कार्रवाई करें. मतदान के दौरान बाधा पहुंचाने, अशांति फैलाने, मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों को चिह्नित कर शीघ्र कार्रवाई का भी निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि एक वर्ष से पहले के लंबित सभी कांडों का शीघ्र निष्पादन करें. कांडों में वांछित दूसरे राज्यों के अपराधियों की गिरफ्तारी तथा उनके नाम-पता का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करें. कांडों के निष्पादन में लापरवाही तथा कोताही बरतनेवाले पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने कड़ी फटकार भी लगायी. बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष, नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद यादव, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, शशि भूषण चौधरी, अरविंद कुमार, सोनपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश, महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह, एससी-एसटी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन