ट्रक की ठोकर से प्रत्याशी का भतीजा घायल

ट्रक की ठोकर से प्रत्याशी का भतीजा घायल अमनौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर के अंदर ट्रक की ठोकर लगने से कोरेया पंचायत मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करने आयी प्रत्याशी का भतीजा घायल हो गया. घटना से कुछ देर के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. मालूम हो कि परिसर के अंदर एसएफसीआइ […]
ट्रक की ठोकर से प्रत्याशी का भतीजा घायल अमनौर. प्रखंड मुख्यालय परिसर के अंदर ट्रक की ठोकर लगने से कोरेया पंचायत मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करने आयी प्रत्याशी का भतीजा घायल हो गया. घटना से कुछ देर के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. मालूम हो कि परिसर के अंदर एसएफसीआइ गोदाम से अनलोडिंग कर ट्रक बाहर निकल रहा था कि नामांकन काउंटर नंबर पांच पर नामांकन दाखिल करने के लिए मुखिया प्रत्याशी लक्ष्मी देवी अपने भतीजा पवन कुमार भगत के साथ लाइन में खड़ी थी कि अचानक पीछे से ट्रक अनियंत्रित होकर काउंटर के बाहर लगे बांस-बल्ले में जा टकराया. जिससे बांस से दब कर वह घायल हो गया. इससे समर्थक आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. मौके पर पुलिस बल पहुंचा तथा अमनौर बीडीओ वैभव कुमार के समझाने के बाद हंगामे पर काबू पाया गया. वहीं घायल पवन कुमार भगत का स्थानीय पीएचसी में इलाज कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










