स्वर्णकारों ने भैंस के आगे बीन बजा जताया विरोध

पानापुर/दिघवारा : केंद्र सरकार द्वारा सोने के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने के विरोध में पिछले 10 दिनों से तालाबंदी किये स्वर्ण व्यवसायियों ने मंगलवार को जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में सीमावर्ती तरैया प्रखंड के पोखरेड़ा बाजार के स्वर्ण दुकानदारों ने भी हिस्सा लिया. प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना […]
पानापुर/दिघवारा : केंद्र सरकार द्वारा सोने के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने के विरोध में पिछले 10 दिनों से तालाबंदी किये स्वर्ण व्यवसायियों ने मंगलवार को जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में सीमावर्ती तरैया प्रखंड के पोखरेड़ा बाजार के स्वर्ण दुकानदारों ने भी हिस्सा लिया.
प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना था कि टैक्स लगा कर सरकार स्वर्ण व्यवसायियों का दोहन कर रही है. सरकार जब तक इसे वापस नहीं लेती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन में पानापुर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष तारकेश्वर साह,सचिव रमेश साह,अनिल साह,मुनमुन साह, बिरजू साह, अरुण कुमार, अशोक प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










