बिहार से यूपी की राजधानी का सफर नौ घंटे में

Published at :14 Mar 2016 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार से यूपी की राजधानी का सफर नौ घंटे में

छपरा (सारण) : बिहार की राजधानी पटना (पाटलिपुत्र) से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सीधी रेल सेवा से जोड़ने वाली सुपरफास्ट ट्रेन छपरा होकर सोमवार से चलने लगेगी. पहलेजा व दीघा के बीच गंगा नदी पर रेल पुल का उद्घाटन होने के बाद यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी. इसके पहले छपरा से पाटलिपुत्र के […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : बिहार की राजधानी पटना (पाटलिपुत्र) से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सीधी रेल सेवा से जोड़ने वाली सुपरफास्ट ट्रेन छपरा होकर सोमवार से चलने लगेगी. पहलेजा व दीघा के बीच गंगा नदी पर रेल पुल का उद्घाटन होने के बाद यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी.
इसके पहले छपरा से पाटलिपुत्र के लिए पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हो रहा है. पाटलिपुत्र से लखनऊ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा चुका है, लेकिन विधिवत परिचालन सोमवार से होगा. यह ट्रेन त्रैसाप्ताहिक होगी. दो राज्यों की राजधानी को जोड़ने वाली इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से व्यवसायियों, छात्रों, निजी व सरकारी संस्थानों में कार्यरत लोगों को काफी सहूलियत होगी.
सप्ताह में तीन दिन होगा परिचालन : पाटलिपुत्र से लखनऊ के बीच चलने वाली नयी सुपरफास्ट ट्रेन सप्ताह में प्रत्येक सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को चलेगी. 12530 तथा 12529 सुपरफास्ट ट्रेन छपरा से लखनऊ तथा छपरा से पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा की लिहाज काफी महत्वपूर्ण है.
एक घंटा 50 मिनट में पूरा होगा पटना का सफर : नयी सुपर फास्ट ट्रेन से एक घंटा 50 मिनट में छपरा से पटना की दूरी तय कर सकेंगे यात्री. साथ ही छपरा से लखनऊ महज सात घंटे में सफर पूरा होगा. पाटलिपुत्र से लखनऊ का सफर महज नौ घंटे में पूर्ण होगा. छपरा होकर लखनऊ पटना के बीच ट्रेन से सफर करने का सपना साकार होने से यात्री रोमांचित हैं.
12 डिब्बे, 10 ठहराव : नयी सुपरफास्ट ट्रेन में छह एसी चेयर कार तथा चार साधारण डिब्बे, दो एसएलआरडी के साथ चलेगी. ओरिजनेटिंग स्टेशन से लेकर गंतव्य तक इस ट्रेन का ठहराव महज 10 स्थानों पर होगा, जिसमें दिघवारा, छपरा, सीवान, देवरिया, सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, लखनऊ शामिल हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
त्रैसाप्ताहिक सुपर फास्ट का विधिवत परिचालन सोमवार से शुरू हो जायेगा. लखनऊ-पाटलिपुत्र के बीच चलनेवाली पहली सुपर फास्ट ट्रेन होगी. इसका कुल 10 स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिसमें ओरिजनेटिंग तथा गंतव्य स्टेशन शामिल हैं.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन