दुकान से 12 हजार निकाल फरार हुआ उचक्का

Published at :12 Mar 2016 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान से 12 हजार निकाल फरार हुआ उचक्का

परसा : एसबीआइ शाखा के सामने स्थित एक जेनेरल स्टोर से एक चोर दुकान में प्रवेश कर काउंटर से 12 हजार निकाल फरार हो गया. घटना को लेकर दुकानदार अमित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. घटना को लेकर बैंक में लगे कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग निकाली गयी है, जिसमें […]

विज्ञापन

परसा : एसबीआइ शाखा के सामने स्थित एक जेनेरल स्टोर से एक चोर दुकान में प्रवेश कर काउंटर से 12 हजार निकाल फरार हो गया. घटना को लेकर दुकानदार अमित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. घटना को लेकर बैंक में लगे कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग निकाली गयी है,

जिसमें चोर को बैंक के समीप से चल कर दुकान में प्रवेश कर पैसा निकलने का परदाफाश हुआ है. चोरी उस समय की गयी, जब दुकानदार थोड़ी देर के लिए बाहर गया था. थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि रिकॉर्डिंग के आधार पर चोर की पहचान करने की पहल चल रही है.

पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन