गड़बड़ी. कब्जे के िववाद में कई बार हो चुकी है मारपीट, पुलिस होती हलकान

Published at :26 Feb 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
गड़बड़ी. कब्जे के िववाद में कई बार हो चुकी है मारपीट, पुलिस होती हलकान

सरकारी आवास ‘किराये’ पर तबादला व सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी कर्मचारी आवास नहीं खाली करते हैं और इनको रेंट पर लगा देते हैं. इससे कई बार फसाद भी हो चुके हैं, जिससे विधि-व्यवस्था गड़बड़ हो जाती है. कब्जे को लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है, जो पुलिस के सिरदर्द बन जाती है. […]

विज्ञापन

सरकारी आवास ‘किराये’ पर

तबादला व सेवानिवृत्त होने के बाद सरकारी कर्मचारी आवास नहीं खाली करते हैं और इनको रेंट पर लगा देते हैं. इससे कई बार फसाद भी हो चुके हैं, जिससे विधि-व्यवस्था गड़बड़ हो जाती है. कब्जे को लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है, जो पुलिस के सिरदर्द बन जाती है.
मामले को ले िवभागीय अधिकारी उदासीन
छपरा (सारण) : स्थानांतरित तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे के कारण विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही है तथा सरकारी राजस्व की भी हानि हो रही है. कई विभागों के सरकारी आवासों पर अवैध कब्जा कायम है. सरकारी कर्मियों द्वारा विभागीय आवासों को किराया पर भी चलाया जा रहा है. इसके प्रति विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं.
स्थानांतरित तथा सेवानिवित कर्मियों के द्वारा अवैध कब्जा किये जाने से वर्तमान समय में कार्यरत कर्मियों को आवास की कमी से जूझना पड़ रहा है. अवैध कब्जाधारी आपस में मारपीट कर रहे है. इसको लेकर गंभीर विधि व्यस्था की समस्या भी उत्पन्न हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन