छपरा जं. के विकास पर खर्च होंगे 38.38 करोड़

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर यात्री सुविधाओं के विकास तथा विस्तार के लिए 38.38 करोड़ रुपये खर्च की जायेगी. रेल बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है. रेलमंत्री द्वारा पेश किये गये बजट में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए राशि स्वीकृत की गयी है. इसके अलावा छपरा-सीवान-भटनी रेलखंडपर आधा […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर यात्री सुविधाओं के विकास तथा विस्तार के लिए 38.38 करोड़ रुपये खर्च की जायेगी. रेल बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है. रेलमंत्री द्वारा पेश किये गये बजट में यात्री सुविधाओं के विकास के लिए राशि स्वीकृत की गयी है.
इसके अलावा छपरा-सीवान-भटनी रेलखंडपर आधा दर्जन स्थानों पर सबवे का निर्माण कराने की भी स्वीकृति दी है. इसमें कोपा सम्हौता-दाउदपुर के बीच समपार फाटक संख्या 57,58,60 तथा जीरादेई-मैरवा के बीच फाटक संख्या 103, बनकटा, भाटपार रानी के बीच 108/ए पर सब वे का निर्माण कराया जायेगा. छपरा जंकशन पर यात्री सुविधा के लिए 5 करोड़ 84 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गयी है. आधा दर्जन सबवे के निर्माण पर 12.62 करोड़ रुपये खर्च की जायेगी. इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










