हिंगोरा मामले के आरोपितों की हुई पेशी

छपरा (कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपित पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में बनाये गये आरोपित एवं भिन्न-भिन्न जिलों से गिरफ्तार कर मंडल कारा भेजे गये आरोपितों की न्यायालय में पेशी हुई. सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दीनानाथ पांडेय के न्यायालय में आरोपित राम प्रकाश, सबल किशोर सिंह, नागमणी सिंह, गणेश मुंडा, […]
छपरा (कोर्ट) : गुजरात के उद्योगपित पुत्र सोहैल हिंगोरा के अपहरण मामले में बनाये गये आरोपित एवं भिन्न-भिन्न जिलों से गिरफ्तार कर मंडल कारा भेजे गये आरोपितों की न्यायालय में पेशी हुई. सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दीनानाथ पांडेय के न्यायालय में आरोपित राम प्रकाश, सबल किशोर सिंह, नागमणी सिंह, गणेश मुंडा, संदीप महतो, पंकज कुमार मोती और गौतम कुमारकक्कु को प्रस्तुत किया गया. पेशी के उपरांत न्यायाधीश ने सभी की न्यायिक हिरासत की अवधि एक मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है.
ज्ञात हो कि हिंगोरा अपहरण मामले में गवाही को लेकर तिथि निर्धारित की गयी थी, परंतु अभियोजन द्वारा किसी गवाह को प्रस्तुत नहीं किये जाने की वजह से साक्ष्य नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










