स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

Published at :06 Jan 2016 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन में एक यात्री के साथ टिकट निरीक्षकों ने मंगलवार को मारपीट की. घटना के बाद जख्मी यात्री को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वह मधुबनी जिले के फूलपरास थाना क्षेत्र के सांगी गांव के प्रमोद महाराज का पुत्र […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन में एक यात्री के साथ टिकट निरीक्षकों ने मंगलवार को मारपीट की. घटना के बाद जख्मी यात्री को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
वह मधुबनी जिले के फूलपरास थाना क्षेत्र के सांगी गांव के प्रमोद महाराज का पुत्र रितेश महाराज (19 वर्ष) बताया जाता है. अस्पताल में भरती मरीज के परिजनों ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट के एस-7 में अपने चाचा के साथ यात्रा कर रहा था. उसके पास दरभंगा से नयी दिल्ली का टिकट था, लेकिन टिकट जांच के दौरान टीटीइ ने यात्री की उम्र में अंतर बता कर उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उसे ट्रेन से उतारने लगे.
इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. इसको लेकर स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा भी किया. बाद में आरपीएफ तथा जीआरपी जवानों ने मामले को शांत कराया. इसको लेकर काफी देर तक ट्रेन में और स्टेशन पर अफरा-तफरी मची रही. आरपीएफ-जीआरपी के हस्तक्षेप से ट्रेन का परिचालन हो सका.
क्या है मामला
मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सांगी गांव के प्रमोद महाराज का पुत्र रितेश महाराज अपने परिजनों के साथ दरभंगा से नयी दिल्ली जा रहा था. वह अपने चाचा के साथ एस-7 में सवार था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एस 9 में सवार थे. सोनपुर से ट्रेन खुलने के बाद कई टीटीइ जांच करने पहुंचे और रितेश की उम्र में अंतर बता कर ट्रेन से उतरने के लिए दबाव बनाने लगे. ट्रेन जब छपरा पहुंची, तो छह-सात की संख्या में पहुंचे टीटीइ ने उसके साथ मारपीट की और जबरन ट्रेन से उतार दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन