बांध के नीचे गिरी बोलेरो, एक की मौत

Published at :29 Dec 2015 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बांध के नीचे गिरी बोलेरो, एक की मौत

बांध के नीचे गिरी बोलेरो, एक की मौत नोट: फोटो नंबर 29 सी.एच.पी 8 है कैप्सन होगा- बांध के नीचे गिरी बोलेरो अनियंत्रित होकर मही नदी में गिरीसंवाददाता, दरियापुरथाना क्षेत्र के बेला शर्मा गांव के समीप अनियंत्रित बोलेरो बांध से नीचे जा गिरी. इससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, चालक गंभीर […]

विज्ञापन

बांध के नीचे गिरी बोलेरो, एक की मौत नोट: फोटो नंबर 29 सी.एच.पी 8 है कैप्सन होगा- बांध के नीचे गिरी बोलेरो अनियंत्रित होकर मही नदी में गिरीसंवाददाता, दरियापुरथाना क्षेत्र के बेला शर्मा गांव के समीप अनियंत्रित बोलेरो बांध से नीचे जा गिरी. इससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेरनी, थाने के लोहछा गांव निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र 32 वर्षीय विजय राय बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बेला शर्मा गांव के समीप बोलेरो अनियंत्रित होकर बांध से नीचे मही नदी में जा गिरी. इससे उसमें दब कर विजय राय की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी तथा चालक उक्त गांव निवासी सोनू कुमार घायल हो गये, जिनका इलाज पीएचसी, दरियापुर में चल रहा है. दरियापुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन