कर्मियों के साहस से टली बड़ी लूट

दिघवारा : थाना क्षेत्र के चकनूर अवस्थित एलआइसी के सेटेलाइट ऑफिस में सोमवार को लूट की बड़ी घटना कर्मियों की बहादुरी के कारण टल गयी. ऐसा नहीं होने पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी लाखों रुपये लेकर चलते बनते. अपराधियों ने जिस तरह से बेखौफ होकर शाखा परिसर में प्रवेश कर कर्मचारियों […]
दिघवारा : थाना क्षेत्र के चकनूर अवस्थित एलआइसी के सेटेलाइट ऑफिस में सोमवार को लूट की बड़ी घटना कर्मियों की बहादुरी के कारण टल गयी. ऐसा नहीं होने पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी लाखों रुपये लेकर चलते बनते. अपराधियों ने जिस तरह से बेखौफ होकर शाखा परिसर में प्रवेश कर कर्मचारियों को अपने कब्जे में कर लिया,
अगर प्रबंधक हथियार का डर देख कर कैश रूम की चाबी अपराधियों को दे देतें, तो लाखों रुपये की लूट होने में तनिक वक्त भी नहीं लगता. घटना के बाद सेटेलाइट आॅफिस के कर्मचारी दहशत में दिखे. वहीं, पुलिस की पूछताछ के लिए कर्मचारियों को थाने में रहना पड़ा. इस कारण दिन भर कार्यालय बंद रहा. प्रिमियम जमा करने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










