कंपाउंडर के दुर्व्यवहार से नाराज परिजनों का हंगामा

छपरा (सारण) : शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आरके वर्मा के कंपाउंडर द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने से नाराज मरीजों के परिजनों के जम कर हंगामा किया. इससे अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना पाकर नगर थाने के पुअनि जमशेद आलम पहुंचे और मामले को शांत कराया. गंभीर रूप से बीमार एक बच्चे को […]
छपरा (सारण) : शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आरके वर्मा के कंपाउंडर द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने से नाराज मरीजों के परिजनों के जम कर हंगामा किया. इससे अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना पाकर नगर थाने के पुअनि जमशेद आलम पहुंचे और मामले को शांत कराया. गंभीर रूप से बीमार एक बच्चे को लेकर उसके परिजन चिकित्सक के यहां पहुंचे.
बच्चे को दिखवाने के लिए परिजनों ने कंपाउंडर से अनुरोध किया, जिसे कंपाउंडर ने अनसुना कर दिया, बल्कि परिजनों के साथ दुर्व्यवहार भी किया. इसको लेकर नाराज परिजनों ने हंगामा किया और तोड़-फोड़ की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










