स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जम्मिेवारी

स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारीरेलकर्मियों को जागरूक करने के लिए लगी स्वच्छता कार्यशाला सोनपुर. स्वच्छता के प्रति रेलकर्मियों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को रेल मंडल मुख्यालय के सभागार में किया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता में किसी प्रकार […]
स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारीरेलकर्मियों को जागरूक करने के लिए लगी स्वच्छता कार्यशाला सोनपुर. स्वच्छता के प्रति रेलकर्मियों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को रेल मंडल मुख्यालय के सभागार में किया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता में किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. सभी वाणिज्य निरीक्षक, टिकट परीक्षक और रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षकों को विशेष रूप से साफ-सफाई के संबंध में रेल परिसर को स्वच्छ रखने की बात कहते हुए कहा कि स्वच्छता हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है. रेल परिसर में यदि कोई गंदगी फैलता है, तो उसे किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जायेगा. गंदगी फैलानेवालों को नियमानुसार 200 से लेकर 500 रुपये तक जुर्माना लगाया जायेगा. साथ ही पैंट्री कार पर भी साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










