समारोहपूर्वक मना कांग्रेस का स्थापना दिवस

Published at :28 Dec 2015 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मना कांग्रेस का स्थापना दिवस

समारोहपूर्वक मना कांग्रेस का स्थापना दिवस नोट. फोटो नंबर 28 सीएचपी 4 है. कैप्सन होगा- पार्टी के झंडे को सलामी देते कांग्रेसी छपरा. कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को समारोहपूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान ने झंडोत्तोलन कर किया. डॉ विद्वान […]

विज्ञापन

समारोहपूर्वक मना कांग्रेस का स्थापना दिवस नोट. फोटो नंबर 28 सीएचपी 4 है. कैप्सन होगा- पार्टी के झंडे को सलामी देते कांग्रेसी छपरा. कांग्रेस का 131 वां स्थापना दिवस पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को समारोहपूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह विद्वान ने झंडोत्तोलन कर किया. डॉ विद्वान ने मौके पर कहा कि कांग्रेस की स्थापना भारत की स्वतंत्रता के लिए हुई थी. इसने न केवल देश को आजाद कराया बल्कि उसके नवनिर्माण में भी अहम भूमिका निभायी. कांग्रेस की बदौलत ही भारत 21 वीं सदी में प्रवेश के कगार पर खड़ा है. प्रदेश सचिव मिथिलेश शर्मा मधुकर ने कहा कि कांग्रेस सदैव देश की एकता व अखंडता एवं धर्म निरपेक्षता के लिए कृतसंकल्पित है. कार्यक्रम को मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार सिंह, केदारनाथ सिंह, राधा रानी सिंह, पूर्व विधायक बुद्धन यादव, रामस्वरूप राय, रमेश यादव, डॉ शंकर चौधरी, हरेश यादव, फैसल अनवर, नरेंद्र कुमार सिंह, लालबाबू गिरि, कन्हैया गिरि, सुधीर कुमार राय, डॉ ब्रजेंद्र सिंह आजाद, बच्चा तिवारी, शंभुनाथ द्विवेदी, ललन कुमार सिंह, नुरूल हक अंसारी आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन