पुण्यतिथि पर याद किये जायेंगे महाकवि अशांत

Published at :28 Dec 2015 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किये जायेंगे महाकवि अशांत

पुण्यतिथि पर याद किये जायेंगे महाकवि अशांत छपरा. कोईलिया के अमर गायक व भोजपुरी गीतों के राजकुमार के रूप में प्रसिद्ध अर्जुन सिंह अशांत की पुण्यतिथि आगामी तीन जनवरी को शक्तिपीठ आमी स्थित शांति शक्ति डिग्री कॉलेज में आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम के संयोजक जिला पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि […]

विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किये जायेंगे महाकवि अशांत छपरा. कोईलिया के अमर गायक व भोजपुरी गीतों के राजकुमार के रूप में प्रसिद्ध अर्जुन सिंह अशांत की पुण्यतिथि आगामी तीन जनवरी को शक्तिपीठ आमी स्थित शांति शक्ति डिग्री कॉलेज में आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम के संयोजक जिला पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में हिंदी एवं भोजपुरी के विद्वान व प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित होंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदम महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो कृष्ण कुमार द्विवेदी होंगे. कार्यक्रम की शुरुआत आकाशवाणी के कलाकार सुरेश कुमार सिंह के कोईलिया गायन से प्रारंभ होगा. महाकवि अशांत स्मृति समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि अशांत जी द्वारा लिखित बुद्धायन उसी तरह है, जिस तरह तुलसीकृत रामचरितमानस.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन