सड़क किनारे अचेत मिले युवक को कराया भरती

Published at :28 Dec 2015 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे अचेत मिले युवक को कराया भरती

सड़क किनारे अचेत मिले युवक को कराया भरती नशा खिला कर लूटे जाने की आशंकानोट: फोटो नंबर 28 सी.एच.पी. 8 है कैप्सन होगा- बेहोशी की हालत में युवक संवाददाता, छपरा (सारण)नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर मोड़ के पास सोमवार की अहले सुबह अचेतावस्था में एक युवक को बरामद किया. उसके पास से एक मोबाइल […]

विज्ञापन

सड़क किनारे अचेत मिले युवक को कराया भरती नशा खिला कर लूटे जाने की आशंकानोट: फोटो नंबर 28 सी.एच.पी. 8 है कैप्सन होगा- बेहोशी की हालत में युवक संवाददाता, छपरा (सारण)नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर मोड़ के पास सोमवार की अहले सुबह अचेतावस्था में एक युवक को बरामद किया. उसके पास से एक मोबाइल तथा 1900 रुपये बरामद हुए. अचेतावस्था में मिले युवक को नगर थाने की पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. समाचार लिखे जाने तक युवक का उपचार चल रहा है. ऐसी आशंका है कि नशाखुरानी गिरोह द्वारा नशा खिला कर युवक को नशाखुरानी गिरोह के द्वारा लूटने के बाद रात में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया होगा. युवक के होश में आने पर ही घटना की सच्चाई पर से परदा उठ सकेगा. पुलिस के द्वारा युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने युवक को सड़क किनारे भिखारी मोड़ के पास अचेतावस्था में पाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन