आरपीएफ ने दो चोरों को मौके पर पकड़ा

Published at :28 Dec 2015 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने दो चोरों को मौके पर पकड़ा

आरपीएफ ने दो चोरों को मौके पर पकड़ा छपरा कचहरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन से चुरा रहे थे तांबा व पट्टासंवाददाता, छपरा (सारण)पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन से तांबा व पट्टा चुराते दो चोरों को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया. चोरों को पकड़ने गये आरपीएफ […]

विज्ञापन

आरपीएफ ने दो चोरों को मौके पर पकड़ा छपरा कचहरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन से चुरा रहे थे तांबा व पट्टासंवाददाता, छपरा (सारण)पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन से तांबा व पट्टा चुराते दो चोरों को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया. चोरों को पकड़ने गये आरपीएफ के एक जवान को ब्लेड मार कर घायल कर दिया गया. पकड़े गये दोनों चोर छपरा नगर थाना क्षेत्र के उत्तरी दहियावां टोले के निवासी दशरथ प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार और मदन साह के पुत्र दीपक कुमार साह हैं. उपनिरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये दोनों चोरों को पहले भी जेल भजा जा चुका है. करीब आधा दर्जन मामलों में दोनों चोर पहले से वांटेड थे. पकड़े गये चोरों के पास से इंजन में से काटे गये पट्टे को रंगे हाथ बरामद किया गया है. दोनों चोरों की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण उपलब्धि है. रेलवे सुरक्षा बल दोनों को लंबे समय से तलाश कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन