आग से दर्जन भर घर जले

छपरा (कोर्ट) : थोड़ी-सी लापरवाही के कारण एक दर्जन घर आग की चपेट में आ गये, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति स्वाहा हो गयी. घटना रविवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी दहियांवा स्थित जयराम दास के मठिया के निकट वार्ड संख्या 28 की है, जहां बहारन में लगी आग की चिनगारी उड़ […]
छपरा (कोर्ट) : थोड़ी-सी लापरवाही के कारण एक दर्जन घर आग की चपेट में आ गये, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति स्वाहा हो गयी. घटना रविवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी दहियांवा स्थित जयराम दास के मठिया के निकट वार्ड संख्या 28 की है, जहां बहारन में लगी आग की चिनगारी उड़ कर पास की झोंपड़ी में जा लगी और देखते-ही-देखते लपट में तब्दील हो गयी.
लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के एक दर्जन झोंपड़ीनुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों को देख आसपास के लोग दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. साथ ही वार्ड पार्षद पप्पू चौहान ने इसकी तत्काल सूचना फायर व्रिगेड के अलावा सदर सीओ विजय कुमार सिंह को भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










