चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का कटा वद्यिुत कनेक्शन

चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का कटा विद्युत कनेक्शन बनियापुर. निर्धारित से अधिक राशि बकाया रखनेवाले चार दर्जन से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं पर विभाग ने सख्ती बरतते हुए शनिवार को विद्युत कनेक्शन काट दिया. जेइ पवन कुमार ने अभियान चला कर कामता गांव में 10, बेदौली में 15, रजौली में 10, बनियापुर के नियामक टोले […]
चार दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का कटा विद्युत कनेक्शन बनियापुर. निर्धारित से अधिक राशि बकाया रखनेवाले चार दर्जन से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं पर विभाग ने सख्ती बरतते हुए शनिवार को विद्युत कनेक्शन काट दिया. जेइ पवन कुमार ने अभियान चला कर कामता गांव में 10, बेदौली में 15, रजौली में 10, बनियापुर के नियामक टोले में 12 उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटवाया. जेइ ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार पांच हजार से अधिक राशि बकाया रखनेवाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का निर्देश बार-बार सूचित करने के बाद भी इन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की जा रही थी, जिस पर कार्रवाई की गयी. अभियान में राजकिशोर सिंह, कमलेश सिंह, नंदकिशोर सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










