एसएनबीसीयू को चालू करने में विलंब बर्दाश्त नहीं

छपरा (सारण) : सदर अस्पताल में एक माह के अंदर सीक न्यू बॉर्न केयर यूनिट को चालू करें. उक्त बातें क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ बीके उपाध्याय ने प्रमंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में शनिवार को कही. उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से बनाये गये एसएनबीसीयू को चालू करने में विलंब बर्दाश्त […]
छपरा (सारण) : सदर अस्पताल में एक माह के अंदर सीक न्यू बॉर्न केयर यूनिट को चालू करें. उक्त बातें क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ बीके उपाध्याय ने प्रमंडलस्तरीय समीक्षा बैठक में शनिवार को कही. उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से बनाये गये एसएनबीसीयू को चालू करने में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
इसे गंभीरता से लें और इसका अनुपालन शीघ्र सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी सदर अस्पतालों के ब्लड बैंक को 24 घंटे चालू रखने का भी निदेश दिया. आपातकालीन सेवा की तरह ब्लड बैंक की सेवा बहाल करने पर उन्होंने बल दिया. उन्होंने जननी बाल सुरक्षा योजना का बैकलॉग शीघ्र समाप्त करने और लाभार्थियों का अद्यतन भुगतान सुनिश्चित करने को कहा और तीनों जिले में बन रहे पोस्टमार्टम हाउस के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर बल दिया.
बैठक में सिविल सर्जन डॉ निर्मल कुमार, सीवान के सिविल सर्जन डॉ शिवचंद्र झा, गोपालगंज सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक अनिशा, डीपीएम धीरज कुमार, अरविंद कुमार, डॉ एमपी सिंह, डॉ नीला सिंह, डॉ दीपक कुमार, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारी भी मौजूद थे.
क्या है एसएनबीसीयूप्रमंडलीय मुख्यालयों में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए सीक न्यू बॉर्न केयर यूनिट स्थापित करने की योजना है. अस्पताल परिसर में एसएनबीसीयू बन कर तैयार है. लेकिन, उपकरणों का क्रय नहीं होने के कारण चालू नहीं हो पा रहा है. नवजात शिशुओं की मृत्यु दर कम करने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं,
जिसमें एसएनबीसीयू प्रमुख योजना है. जन्म के समय कुपोषण, संक्रमण तथा अन्य बीमारियों के शिकार नवजात शिशुओं के गहन उपचार के लिए इसे चालू करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










