...ना उम्र की सीमा हो, न प्यार का हो बंधन

Published at :26 Dec 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
...ना उम्र की सीमा हो, न प्यार का हो बंधन

…ना उम्र की सीमा हो, न प्यार का हो बंधन पंचायती के बाद प्रेमी-प्रेमिका को साथ रहने की मिली इजाजतप्रेमी है तीन बच्चों का पिता, तो प्रेमिका आठ बच्चों की मां नोट: फोटो नंबर 26 सी.एच.पी 1 हैकैप्सन होगा- थाने में पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका.संवाददाता, पानापुरअपने जमाने का मशहुर गाना ‘ना उम्र की सीमा हो, न प्यार […]

विज्ञापन

…ना उम्र की सीमा हो, न प्यार का हो बंधन पंचायती के बाद प्रेमी-प्रेमिका को साथ रहने की मिली इजाजतप्रेमी है तीन बच्चों का पिता, तो प्रेमिका आठ बच्चों की मां नोट: फोटो नंबर 26 सी.एच.पी 1 हैकैप्सन होगा- थाने में पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका.संवाददाता, पानापुरअपने जमाने का मशहुर गाना ‘ना उम्र की सीमा हो, न प्यार का हो बंधन…’ पानापुर में चरितार्थ होता दिखा. जब दो अधेड़ प्रेमी युगलों ने प्रेम की खातिर अपनों को त्याग दिया. कहते हैं प्रेम करने की कोई उम्र नहीं होती, जिसके मन के अंदर प्रेम का बीज पनप जाये, फिर सही और गलत का फर्क मिट जाता है. इसी की बानगी शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में देखने को मिली, जब दो अधेड़ प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया. थाने में दो घंटे तक चले प्रेम के इस हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमिका के पति की सहमति के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को साथ जाने की इजाजत दे दी. बताया जाता है कि थाने के महम्मदपुर गांव की एक महिला विगत छह महीने पहले अपनी बहू का इलाज कराने के लिए छपरा गयी थी. वहीं, उस महिला का संपर्क छपरा के दहियांवा के एक अधेड़ व्यक्ति से हो गयी. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और वे एक साथ छपरा में रहने लगे. प्रेमिका आठ बच्चों की मां है. वहीं, प्रेमी तीन बच्चों का पिता बताया जाता है. बीते गुरुवार को महिला अपने प्रेमी के साथ पति के घर महम्मदपुर गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पकड़ कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. मुखिया रामविनोद साह एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह की मौजूदगी में थाने में पंचायती हुई. फिर दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी गयी. दिन भर लोगों की जुबान पर यही चर्चा सुनाई पड़ी एवं ठंड के मौसम में प्रेम प्रकरण की इस चर्चा से माहौल गरम रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन