तनाव को कम करने के लिए हुई प्रबुद्ध लोगों की बैठक

तनाव को कम करने के लिए हुई प्रबुद्ध लोगों की बैठक विधायक व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बैठक में लिया भाग संवाददाता, बनियापुरथाने के चतुर्भूज छपरा में गत दिनों दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद व्याप्त तनाव एवं बढ़ते जातीय संघर्ष के अासार को लेकर प्रखंड मुख्यालय के डाकबंगला परिसर में बैठक हुई, जिसमें […]
तनाव को कम करने के लिए हुई प्रबुद्ध लोगों की बैठक विधायक व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बैठक में लिया भाग संवाददाता, बनियापुरथाने के चतुर्भूज छपरा में गत दिनों दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद व्याप्त तनाव एवं बढ़ते जातीय संघर्ष के अासार को लेकर प्रखंड मुख्यालय के डाकबंगला परिसर में बैठक हुई, जिसमें स्थानीय विधायक केदारनाथ सिंह, एसडीपीओ राजकुमार कर्ण, थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश, जिला पार्षद विनोद यादव एवं दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए. दोनों पक्षों के लोगों ने घटना की बाबत अपने पक्ष को गंभीरता से रखा और एक-दूसरे की दोषी ठहराते रहे. विधायक ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ रहने की अपील की, जिसे दोनों पक्षों के लोगों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए एसडीपीओ राजकुमार कर्ण से दर्ज प्राथमिकी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का लिखित आवेदन दिया एवं आगे किसी तरह की घटना नहीं होने के प्रति आश्वस्त किया. दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथमिकी का सुलहनामा न्यायालय में दिया जायेगा. विधायक ने गांव के लोगों के बीच 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया, जो गांव में किसी तरह का गतिरोध कायम होने पर सुलह कराने की पहल करेगी. विदित हो कि गत दिनों दोनों पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हुए थे. वहीं, हजारों रुपये के सामानों को तोड़-फोड़ दिये गये थे. दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथमिकी में 29 लोगों को नामजद किया गया था. विधायक की पहल को सभी लोगों ने सराहना की एवं दोनों पक्षों के लोगों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










