नौ घंटे तक अप लाइन में बाधित रहा परिचालन

Published at :22 Dec 2015 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
नौ घंटे तक अप लाइन में बाधित रहा परिचालन

छपरा (कोर्ट) : गंडामन मामले में अभियोजन द्वारा साक्ष्य के रूप में विशेष जांच दल के सदस्यों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में चल रहे गंडामन मामले की सत्रवाद संख्या 811/13 में सोमवार को साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी हुई. अभियोजन ने साक्ष्य देते […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : गंडामन मामले में अभियोजन द्वारा साक्ष्य के रूप में विशेष जांच दल के सदस्यों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में चल रहे गंडामन मामले की सत्रवाद संख्या 811/13 में सोमवार को साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी हुई.

अभियोजन ने साक्ष्य देते हुए पटना एटीएस के पुलिस अधिकारी व गंडामन मामले में गठित विशेष जांच दल के सदस्य नरेंद्र कुमार को साक्ष्य के लिए प्रस्तुत किया. अपनी गवाही के दौरान श्री कुमार ने बताया कि उन्होंने पीएमसीएच में उपचार के दौरान मरे पांच बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर इस कांड के अनुसंधानकर्ता राजकौशल को हस्तगत कराया था. गवाही के दौरान लोक अभियोजक सुरेंद्र नाथ सिंह व सहायक समीर कुमार मिश्रा ने साक्ष्य का परीक्षण किया. वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता भोला प्रसाद व सहायक नरेश प्रसाद राय ने प्रति परीक्षण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन