ऑडिशन में 30 कलाकारों का हुआ चयन

छपरा (सारण) : एस सीरीज फिल्म प्रोडक्शन हाउस तथा सेवेन डेज स्ट्रीट स्टेप अप मून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नच के दिखा सीजन 2 के ऑडिशन में 30 कलाकारों का चयन किया गया. पुन: 27 दिसंबर को ऑडिशन का आयोजन होगा. प्रतियोगिता के दौरान सीनियर, जूनियर तथा युगल समूह में 125 प्रतिभागियों ने अपने […]
छपरा (सारण) : एस सीरीज फिल्म प्रोडक्शन हाउस तथा सेवेन डेज स्ट्रीट स्टेप अप मून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नच के दिखा सीजन 2 के ऑडिशन में 30 कलाकारों का चयन किया गया. पुन: 27 दिसंबर को ऑडिशन का आयोजन होगा. प्रतियोगिता के दौरान सीनियर,
जूनियर तथा युगल समूह में 125 प्रतिभागियों ने अपने कला-कौशल का प्रदर्शन कर फाइनल प्रतियोगिता के लिए जोर-आजमाइश की. इस अवसर पर निर्णायक मंडली की प्रतियोगिता के संचालन में अमित शर्मा, कुंदन कुमार रावत, राहुल वर्मा, विक्की आर्या आदि ने भाग लिया. आयोजक सोनू सिंह ने बताया कि फाइनल प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी शामिल होंगे. अब तक 30 प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है. 10 अन्य के चयन के लिए 27 दिसंबर को ऑडिशन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










