प्रशक्षिण प्राप्त करनेवाले अभ्यर्थियों की हुई परीक्षा

प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले अभ्यर्थियों की हुई परीक्षा नोट. फोटो नंबर 21 सीएचपी 1 है. कैप्सन होगा- जांच करते केंद्र प्रभारी छपरा. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अंबिका औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा सहायक विद्युत तकनीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले अभ्यर्थियों की दो दिवसीय परीक्षा संस्था के कैंपस में आयोजित की गयी. परीक्षा का संचालन एनएसडीसी […]
प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले अभ्यर्थियों की हुई परीक्षा नोट. फोटो नंबर 21 सीएचपी 1 है. कैप्सन होगा- जांच करते केंद्र प्रभारी छपरा. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अंबिका औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा सहायक विद्युत तकनीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले अभ्यर्थियों की दो दिवसीय परीक्षा संस्था के कैंपस में आयोजित की गयी. परीक्षा का संचालन एनएसडीसी एवं आइआइबी के अधिकारियों ने स्वयं अपनी देख-रेख में कराया. संस्था के निदेशक जयराम सिंह ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण सीधे तौर पर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा दिया जा रहा है. अत: इसके सर्टिफिकेशन का बहुत महत्व है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होनेवाले अभ्यर्थियों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी है. उन्होंने बताया कि परीक्षा का संचालन काउंसिल ऑफ कंट्रक्शन सेक्टर इंडिया के प्रवेक्षक साजिद रजा, आइआइबी एजुकेशन लिमिटेड के प्रशिक्षण नियंत्रक सीके मित्रा, राज्य समन्वयक फरवे अली खान, प्रशिक्षक राहुल रंजन एवं आइआइबी के कार्यालय प्रभारी दीपक सिंह ने सफलतापूर्वक कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










