आरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक कल

Published at :21 Dec 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक कल

आरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक कल डीएम ने बीडीओ व प्रखंड पंचायत की बैठक बुलायी छपरा (सदर). पंचायत आम निर्वाचन के निमित मतदाता सूची के विखंडन, त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी के पदों के आरक्षण एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए आगामी 23 दिसंबर को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम […]

विज्ञापन

आरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक कल डीएम ने बीडीओ व प्रखंड पंचायत की बैठक बुलायी छपरा (सदर). पंचायत आम निर्वाचन के निमित मतदाता सूची के विखंडन, त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी के पदों के आरक्षण एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए आगामी 23 दिसंबर को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद ने समीक्षा बैठक बुलायी है. सभी बीडीओ को प्रेषित पत्र में बीडीओ के अलावा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी या प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं सुयोग्य कंप्यूटर ऑपरेटर को साथ लाने का निर्देश दिया है. उधर, जनसंख्या के आधार पर सीटों के आरक्षण को लेकर विभिन्न पंचायतों में मुखिया, सरपंच, जिला पर्षद आदि पदों पर तैनात पंचायत प्रतिनिधियों में बेचैनी देखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन