सूबे में एनडीए की सरकार बनना तय: रूडी

सूबे में एनडीए की सरकार बनना तय: रूडी पानापुर में की चुनाव सभानोट. फोटो नंबर 20 सीएचपी 15 है. कैप्सन होगा- सभा में उपस्थित केंद्रीय मंत्री रूडी व अन्य संवाददाता, पानापुरजिस दिन लालू और नीतीश का गंठबंधन हुआ, उसी दिन यह तय हो गया कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. लालू […]
सूबे में एनडीए की सरकार बनना तय: रूडी पानापुर में की चुनाव सभानोट. फोटो नंबर 20 सीएचपी 15 है. कैप्सन होगा- सभा में उपस्थित केंद्रीय मंत्री रूडी व अन्य संवाददाता, पानापुरजिस दिन लालू और नीतीश का गंठबंधन हुआ, उसी दिन यह तय हो गया कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. लालू के 15 वर्षों के जंगलराज को झेल चुकी जनता इस बार उन्हें सबक सिखायेगी. ये बातें केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने उच्च विद्यालय कोंध, भगवानपुर के मैदान में आयोजित एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहीं. सभा को संबोधित करते हुए गोपालगंज के सांसद जनक चमार ने कहा कि खुद को दलितों के हिमायती कहलानेवाले लालू प्रसाद के राज में ही एक दलित डीएम की हत्या की गयी. लालू जी के कारण भोला राम तूफानी को खुद को चाकू मारना पड़ा. दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी जनक सिंह को अपार बहुमत से विजयी बनाने की अपील की. सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह उर्फ शंभु सिंह ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










