आयकर अधिवक्ता के घर चोरी मामले में एक गिरफ्तार

आयकर अधिवक्ता के घर चोरी मामले में एक गिरफ्तार पुलिस को मिले कई महत्वपूर्ण सुरागछपरा (सारण). मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर में आयकर अधिवक्ता के घर हुई भीषण चोरी के मामले में एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार चोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रामकुमार मांझी […]
आयकर अधिवक्ता के घर चोरी मामले में एक गिरफ्तार पुलिस को मिले कई महत्वपूर्ण सुरागछपरा (सारण). मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर में आयकर अधिवक्ता के घर हुई भीषण चोरी के मामले में एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार चोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रामकुमार मांझी का पुत्र बिहारी मांझी बताया जाता है. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोर को गड़खा ढाले के पास से गिरफ्तार किया गया. हालांकि उसके पास से कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ है, लेकिन उससे कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरी गये सामान को बरामद कर लेने तथा इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने की आशा है. बताते चलें कि आयकर अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह के घर से 12 अक्तूबर की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिये थे. यह घटना उस समय हुई थी, जब गृहस्वामी अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ पैतृक गांव, तरैया गये हुए थे. घर को बंद पाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










