मोदी ब्रह्मपिशाच, तो मैं हूं ओझा : लालू

Published at :20 Oct 2015 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी ब्रह्मपिशाच, तो मैं हूं ओझा : लालू

तरैया/दिघवारा(सारण)/छपरा : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहारियों का मिजाज सिर्फ लालू जानता है. यही कारण है कि लालू बिहार का डॉक्टर है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आश्वासनों के सहारे जनता को ठग कर केंद्र की गद्दी पर बैठे […]

विज्ञापन

तरैया/दिघवारा(सारण)/छपरा : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहारियों का मिजाज सिर्फ लालू जानता है. यही कारण है कि लालू बिहार का डॉक्टर है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आश्वासनों के सहारे जनता को ठग कर केंद्र की गद्दी पर बैठे मोदी न तो काला धन देश में वापस ला सके और न ही बेरोजगार युवकों को नौकरी दी़ लालू प्रसाद ने कहा कि मोदी गुजारत का ब्रह्मपिशाच हैं, तो मैं बिहारी ओझा हूं. अच्छे दिन के बीच आमलोगों के थाली से दाल गायब हो गये.

आरक्षण के मुद्दे पर लालू ने कहा कि वह फांसी पर चढ़ जायेगे, मगर किसी भी किम्मत पर आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अच्छा दिन का आश्वासन देकर प्रधानमंत्री ने धोखा दिया है. तरैया की सभा को जदयू के प्रदेश महासचिव शैलेंद प्रताप, प्रत्याशी मुंद्रिका राय, सोनपुर के प्रत्याशी डॉ रामानुज प्रसाद, सबीर हुसैन, विजय चौरसिया आिद मौजूद थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन