प्रचार गाड़ी से ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के दो जवानों को लगी ठोकर

Published at :19 Oct 2015 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
प्रचार गाड़ी से ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के दो जवानों को लगी ठोकर

प्रचार गाड़ी से ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के दो जवानों को लगी ठोकर पीएमसीएच रेफर, आमी मुख्य द्वार के समीप हुई घटना संवाददाता, दिघवाराछपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के आमी गांव में मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप सोमवार को प्रचार गाड़ी में इस्तेमाल हो रहे पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर ड्यूटी कर […]

विज्ञापन

प्रचार गाड़ी से ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के दो जवानों को लगी ठोकर पीएमसीएच रेफर, आमी मुख्य द्वार के समीप हुई घटना संवाददाता, दिघवाराछपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के आमी गांव में मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप सोमवार को प्रचार गाड़ी में इस्तेमाल हो रहे पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के जवानों को ठोकर मार दी. इसमें दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं पिकअप वैन की चपेट में आने से एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं, बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मिली जानकारी के मुताबिक, नवरात्र को लेकर होमगार्ड के दो जवान आमी गेट के पास ड्यूटी कर रहे थे, तभी अनियंत्रित पिकअप वैन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें दोनों घायल हो गये. घायल जवानों की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद सिंह व 48 वर्षीय चंद्रकेत सिंह के रूप में की गयी है. दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघवारा में किया गया. वहां डाॅक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए सपा प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन