अंतरप्रांतीय अपराधी को जीआरपी ने दबोचा

छपरा (सारण) : पूवोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेलखंड पर सक्रिय एक अंतरप्रांतीय अपराधी को राजकीय रेल पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया. पकड़े जाने के उपरांत अपराधी ने एक महिला से लूटा गया पर्स तथा तीन मोबाइलों को नदी में फेंक दिया. यह घटना मांझी-बकुलहा स्टेशनों के बीच की है. अपराधी को जब […]
अपराधी को जब पकड़ा गया, उस समय उसके पास चार मोबाइल व एक महिला का पर्स भी था. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव के बाबू लाल गुप्ता उर्फ लंगड़ा का पुत्र अनिल कुमार गुप्ता बताया जाता है. गिरफ्तारी के बाद अपराधी ने स्वीकार किया है कि वह करीब एक दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
30 जुलाई, 2015 को उदय सिंह की पत्नी का पर्स भी अपराधी ने चुरा लिया था. मुख्य रूप से वह छपरा-वाराणसी रेलखंड पर एक्सप्रेस ट्रेनों में महिला यात्रियों का पर्स चुरा कर भागने का कार्य करता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया है. उक्त अपराधी की गिरफ्तारी को रेलवे पुलिस ने महत्वपूर्ण बताया है. उसकी गिरफ्तारी पर यूपी तथा बिहार की रेल पुलिस ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










