मछही गांव के अखिलेश की चंदिला गांव में हत्या

Published at :18 Oct 2015 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
मछही गांव के अखिलेश की चंदिला गांव में हत्या

मछही गांव के अखिलेश की चंदिला गांव में हत्या लड़की के अपहरण मामले में यूपी के मऊ में गिरफ्तारी के आठ माह बाद जेल से छूटा था मृतक पुलिस ने दो तीन लोगों को पूछताछ के लिए संदेह के आधार पर थाने में रखा संवाददाता, मकेरथाना क्षेत्र के मछही गांव के 35 वर्षीय अखिलेश शर्मा […]

विज्ञापन

मछही गांव के अखिलेश की चंदिला गांव में हत्या लड़की के अपहरण मामले में यूपी के मऊ में गिरफ्तारी के आठ माह बाद जेल से छूटा था मृतक पुलिस ने दो तीन लोगों को पूछताछ के लिए संदेह के आधार पर थाने में रखा संवाददाता, मकेरथाना क्षेत्र के मछही गांव के 35 वर्षीय अखिलेश शर्मा को पुलिस ने चंदिला गांव से गंभीर रूप से घायल को मकेर स्थित पीएचसी में भरती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच भेज दिया. बाद में परिजन एंबुलेंस के द्वारा अखिलेश को लेकर छपरा जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में मौत हो गयी. घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक तथा दो गोलियां जब्त की है. वहीं, चंदिला गांव के राजकिशोर शर्मा, जिनके घर के निकट पुलिस ने अखिलेश को घायल अवस्था में बरामद किया, उन्हें तथा उनके घर के एक-दो अन्य सदस्य को पूछताछ के लिए थाने पर लायी है. हालांकि घटना के पीछे पुरानी रंजिश से इनकार नहीं किया जा सकता. अखिलेश के एक पखवारे पूर्व ही आठ माह तक छपरा जेल में रहने के बाद छूट कर आने की बात बतायी जाती है. पूर्व में अखिलेश के द्वारा चंदिला गांव की एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था जिसे पुलिस ने सूचना तंत्र के आधार पर मउ जंकशन से लड़की को बरामद करते हुए अखिलेश को गिरफ्तार किया था. ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार को देर संध्या अखिलेश शर्मा को नशे की हालत में भी देखा गया. वहीं, उसकी गतिविधियों से आसपास के लोगों में भी असंतोष था. मृतक अखिलेश शर्मा पूर्व में मृत कुख्यात नीडू शर्मा के ही गांव का निकटवर्ती भाई-बंधु था. थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में परिजनों का फर्द बयान नहीं आया है. पूरे मामले की जांच के बाद ही पूरी घटना के विषय में कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन