सारण की सभी सीटों पर जीतेगा एनडीए: रूडी

तरैया/मढ़ौरा : प्रखंड के रामबाग लाइन होटल में भाजपा के केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. केंद्रीय मंत्री श्री रूडी ने जिले के कुछ कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा छपरा लोकसभा से तरैया विधानसभा परिसीमन में कट जाने से कार्यकर्ताओं से कहा कि यह पीड़ा आज तक कम नहीं […]
उन्होंने कहा कि परिसीमन में तरैया कट गया, लेकिन रूडी के दिल से तरैया नहीं हट सकता. कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्याशी से अगर किसी प्रकार की नाराजगी है, तो उसे दूर कर मोदी के सपने को साकार करने के लिए जनक सिंह को विजयी बनाएं. उन्होंने कहा कि सारण की दसों सीटों से एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं. तरैया में विरोधियों से लड़ते आ रहे हैं तथा इस बार भी लड़ना पड़ रहा है.
श्री रूडी ने 26 अक्तूबर को मढ़ौरा में नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की. बैठक में प्रमुख अनिल सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, मुकेश सिंह, मुखिया विनोद सिंह, किशोर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चंदेश्वर राय, रामाधर सिंह, सुरेंद्र शर्मा समेत अन्य बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे.
मढ़ौरा संवाददाता के अनुसार, आगामी 26 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर श्री रूडी ने शुक्रवार को स्थल का मुआयना किया एवं तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर उन्होंने पार्टी से नाराज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें पार्टी हित में काम करने के लिए मनाया.
उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद, प्रदेश राज्य परिषद सदस्य राकेश सिंह, नागेंद्र राय, मधुसूदन कुमार, राकेश उजाला, मुन्ना लाल गुप्ता, गामा सिंह, लालबाबू राय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










