छापेमारी में पकड़ी गयीं चोरी की छह बाइकें, चार धराये

Published at :15 Oct 2015 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में पकड़ी गयीं चोरी की छह बाइकें, चार धराये

छापेमारी में पकड़ी गयीं चोरी की छह बाइकें, चार धरायेपटेढ़ी बेलसर/गोरौल मुजफ्फरपुर पुलिस ने बेलसर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर ओपी क्षेत्र में चोरी की छह बाइकों को बरामद किया है. ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अफजलपुर निवासी गोलू पांडेय की निशानदेही पर की है. छापेमारी में बाइकों के साथ चार युवकों को […]

विज्ञापन

छापेमारी में पकड़ी गयीं चोरी की छह बाइकें, चार धरायेपटेढ़ी बेलसर/गोरौल मुजफ्फरपुर पुलिस ने बेलसर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर ओपी क्षेत्र में चोरी की छह बाइकों को बरामद किया है. ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अफजलपुर निवासी गोलू पांडेय की निशानदेही पर की है. छापेमारी में बाइकों के साथ चार युवकों को भी हिरासत में लिया गया है. बाइकें क्षेत्र के मनोरा तथा अफजलपुर गांव से बरामद हुई हैं. ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया. उसके पास से नौ मास्टर चाबियां बरामद हुईं. पूछताछ में उसने अपना नाम ओपी क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी पिंटू पांडेय का पुत्र गोलू पांडेय बताया. कड़ाई से पूछताछ में उसने वाहन चोरी में संलिप्ता बतायी और चोरी के वाहन को बेलसर ओपी क्षेत्र में औने-पौने दाम में बेचने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन